Tulsi Kala Dirgha (Art Gallery)

Tit for Tat - Scene of Hell

जैसे को तैसा नारकीय जीवों के दृश्य चित्रकार

  • Artist : Saint Dulah (संत दुलह)
  • Theme : Jainism - four realms of existence (Gatis) (जैन धर्म - चार गतियां)
  • Location: First (प्रथम)

This painting is located in entry of Art gallery and it reflects Jainism's core philosophy that every soul gets its next place based on its own deeds (Karmas). जैन धर्म के मुलभुत सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक जीव अपने कर्मानुसार प्रत्येक गति में उत्पन्न होता है।

Description

इस चित्र में गतियों का विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है। जीव अपने कर्मानुसार वहां उत्पन्न होता है। प्रत्येक गति के अपने उत्पत्ति स्थान है। नरकगति के उत्पत्ति स्थान का नाम है—कुंभी। इसी कुंभी में नारकी जीव उत्पन्न होता है। इस कुंभी की विचित्रता यह है कि उसका उदर तो बड़ा और मुंह छोटा होता है। यहां उत्पन्न होने के पश्चात् भाले और शस्त्रों से उन जीवों को काट-काटकर निकाला जाता है और इसी के साथ वहां दुःखों का प्रारंभ हो जाता है।

प्रत्येक संसारी जीवों को स्वयं के द्वारा कृत कर्मों को भोगना ही पड़ता है। अशुभ कर्म हमें अशुभ गति व दशा प्राप्त करवाते हैं। नरक इसका सबल उदाहरण व आधार है। जो व्यक्ति बड़ों का अपमान करते हैं, उनके खिलाफ होकर उन्हें कुंठित करते हैं, उन्हें नरक गति के अंदर परमाधामी देवो द्वारा तीव्र यातना दी जाती है। जैसे कुंभी में पकाया जाता है, शिरच्छेद किया जाता है आदि। मानव स्वयं के हितार्थ व्यवसाय आदि में असत्य का सहारा लेता है। तीव्र व शीघ्र धनी बनने की तीव्र लिप्सा से ग्रसित उसका मानस इसके साथ बंधने वाले कर्मों को नहीं जान पाता है। नरकवस्था में इन कर्मों का विपाक निश्चित ही भागना पड़ता है इस कर्मों के फलस्वरूप वहां तलवार के द्वारा जीभ पुनः पुनः काटी जाती है, जीभ खींची जाती है आदि। सभी जीवों के प्रति एक सी भावदशा अहिंसा की दिव्य दृष्टि सिद्ध करती है। यहां कुछ प्राणी कुतूहलवश या अपने आमोद-प्रमोद हेतु जीवो को सताते है और उसका ही परिणाम नरक में देवो द्वारा तिर्यंच रूप धारण कर उन्हें पाप की स्मृति करवाकर दिया जाता है।

जैन जगत की सूक्ष्म दृष्टि का स्पष्ट प्रमाण यही है कि वह एकेन्द्रिय में भी आत्मसत्ता स्वीकार करता है। वृक्ष भी जीव है, उसमे भी स्पंदन है, कंपन है, प्राण है, अनुभूति है। जो अपने अज्ञानवश वृक्ष आदि को काटते है उसके फलस्वरूप नरकगति में उनके बांधे गये कर्मों का प्रसाद निश्चित उन्हें दिया जाता है। विश्वास एक ऐसा आलंबन है जिसके द्वारा सांसारिक कई व्यवहार अबाध रूप से चलते हैं और उसी विश्वास को घायल कर देना विश्वासघात कहलाता है। विश्वासघात का खंजर प्रत्यक्ष रूप से हृदय को छलनी कर डालता है। जो व्यक्ति इस प्रकार आचरण करते है, नरक की व्यवस्था में उनके हृदय को बारम्बार तीखे शस्त्रों से छेदा जाता है और उन्हें अहसास कराया जाता है कि उनके द्वारा यह कार्य कितना अविवेकपूर्ण था। आवेशवश, आतुरतावश या आवेगवश मनुष्य कुछ भी करने की गतिमान हो जाता है। फिर चाहे उसे किसी की हत्या जैसे निम्नकार्य ही क्यों न करना पड़े परन्तु इन कर्मों का उग्र जब प्रारंभ होता है तब अपने कृत्य का पछतावा ही शेष रहता है। नरक गति प्रतिपूर्ण रूप से ऐसा दंड उसे देती है जिससे वह क्लांत होकर स्वयं के कर्मों को कोसता रहता है।

नशा जीवन की दुर्दशा का मुख्य कारण है। नशे के विविध प्रकारों में एक प्रकार है धूम्रपान। आश्चर्य इस बात का है कि व्यक्ति यह जानते हुए कि शरीर के लिए धूम्रपान अत्यंत हानिकारक है, फिर भी व्यक्ति उसके सेवन से स्वयं को मुक्त नहीं रखता वरन् उसमें आकट्ट हो जाता है। नरक गति के अंदर इन कर्मों को भोगने की पूर्ण व्यवस्था है वहां गरम-गरम शीशा इस कर्म बंधन के एवज स्वरूप पीलाया जाता है। धन के लालच के वशीभूत होकर खाता-बही में कूट तौल का सहारा लेकर जो व्यक्ति दूसरों के साथ छल-प्रपंच करता है, उसे ठगने का प्रयास करता है, उसे नरक गति के अंतर्गत परमाधामी देवों द्वारा अचिन्तनीय कष्टों से सामना करना पड़ता है। स्वयं के द्वारा कृत कर्मों को जहाँ स्वयं पंटिाडित होकर भोगा जाता है उस स्थान का नाम है—नरक। नरक के अंदर जबरदस्त व्यवस्था यह है कि वहां किसी को न तो कर्मों से ज्यादा परितस किया जाता है और न ही कम फल देकर उसे छोड़ दिया जाता है। यह कर्मों की सबल व्यवस्था प्रबंधन का सबल उदाहरण है।

परस्त्री आकर्षण एक ऐसा धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे कुल, वंश आदि का सम्पूर्ण विनाश कर देता है। इतिहास में रामायण का उदाहरण एक प्रकाश है। परस्त्री का मोह हमें सभी रूपों से समस्या का कारण बनाता है। नरक गति भी ऐसे जीवों को अक्षरशः दण्ड देती है। सट्टा, जुआ आदि मन को प्रसन्नता अवश्य देते हैं परन्तु घर परिवार की प्रसन्नता का समूलता से हरण कर लेते हैं। सट्टा खेलना अशुभ कर्मों का गाढ़ बंधन करवाता है। नरकलोक में ऐसे मनुष्यों को बुरी तरह दण्डित किया जाता है। सरल प्रकृति के मनुष्यों को ठगना एक आम बात लगती है। अपनी चिकनी बातों में उसे फंसाकर उस व्यक्ति की संपत्ति पर अधिकार जमा लेना निन्दनीय अपराध है। यहां तो जेल की सजा मिल भी जाए परन्तु आगे नरकगति की भयंकर प्रताड़ना पूर्ण तरीके से उसे क्लांत कर देती है।

धार्मिकता के नाम पर अंधविश्वास की बेड़ियों में बंधा मानव कितनी ही कुरीतियों को प्रश्रय देता है। बलि चढ़ाना किसी भी दृष्टि से कल्याण का सूत्र नहीं बन सकता। एक जीव के प्राण लेने का कोई भी अधिकार हमें प्राप्त नहीं है। जो यहाँ इस प्रकार की मूढ़ता का परिचय देते हैं, नरक गति में उन हिंसक व्यक्तियों को बुरी तरह रौंदा जाता है। शराब का सेवन बुद्धि, प्रतिष्ठा तथा अन्तरात्मा इन तीनों को धूमिल कर देता है। सड़ा हुआ पदार्थ हमारी प्रवृत्तियों में भी सड़़ास ही पैदा करेगा। इसका सेवन करने वालों को आगे नरक में स्वयं का खून निकालकर तपाकर उसे ही पिलाया जाता है। उचित रूप से उन्हें सभी कृत्य याद दिलाकर कष्ट दिया जाता है। सात कुव्यसनों में एक कुव्यसन है—शिकार करना। शिकार एक शौक होता है पर अंततः आत्मशोक का कारण बनता है। यह प्रवृत्ति हमें निर्दयता की ओर ले जाती है। नरक गति में इसी रूप में पुनः हमें इसका कुपरिणाम प्राप्त होता है।

हमारी एक बुरी प्रवृत्ति है दूसरों को तकलीफ देना और इस प्रवृत्ति में व्यक्ति को अति आनंद की अनुभूति होती है। अपने घर का कचरा दूसरे या अपने पड़ोसी के घर में डाल देना एक घृणित प्रकृति है नरकलोक में इस प्रवृत्ति का दण्ड बहुत ही भयंकर प्रवृत्ति द्वारा दिया जाता है। हमारे आज के कर्म ही हमारे भविष्य का निर्धारण करते हैं। जिस प्रकार का आचरण वर्तमान में हमारे द्वारा घटित होता है उसी प्रकार का आचरण भविष्य में हमारे साथ किया जाता है। नरक इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। हर प्राणी को जीने का नैतिक अधिकार है चाहे वह जन्म चुका हो अथवा उसी प्रक्रिया में हो। किसी दूसरे के जीवन पर हमारा किंचित भी हस्तक्षेप नहीं हो सकता। एक भ्रूण भी उतना ही अधिकार रखता है जीने का जितना एक जीवित मनुष्य। भ्रूण परीक्षण एक घोर निन्दनीय कर्म है। व्यक्ति की छोटी सोच का पर्याय है। भ्रूण परीक्षण कर उसे समाप्त कर देना, नरक गति में इतनी यातना दिलाता है कि वहां उसकी सभी याचना धूमिल हो जाती है। आतंकवाद दानवता का द्योतक है। दानवता की चरम सीमा को पार करने वाली प्रवृत्ति है—आतंकवाद। स्वयं की निम्न कोटि की धारणाओं के चलते दूसरों को तकलीफ देने वालों को नरकगति के भयंकर परिणामों वाली कठोर सजा दी जाती है।

A detailed description of the four realms of existence (Gatis) is found in Jainism. A soul is born there according to its own deeds (Karmas). Every realm has its own birthplace. The birthplace in the hellish realm (Narakgati) is called Kumbhi. A hellish being (Narki) is born in this Kumbhi. The peculiarity of this Kumbhi is that its stomach is large while its mouth is small. After being born here, those beings are cut into pieces with spears and weapons and taken out, and right from here, their sufferings begin.

Every worldly being has to bear the fruits of the deeds (Karmas) performed by themselves. Inauspicious deeds cause us to attain inauspicious realms and states. Hell is a strong example and basis of this. Individuals who disrespect their elders, go against them, and frustrate them are given severe torture in the hellish realm by the Paramadhami celestial beings—such as being cooked in a Kumbhi, being beheaded, etc. For his own self-interest in business and other activities, a human takes the support of falsehood. Mindful of the intense desire to become wealthy quickly, his mind fails to realize the karmas bound to this act. In the state of hell, the fruits of these karmas must inevitably be borne; as a result of these deeds, the tongue is repeatedly cut with swords, pulled out, etc. An equal state of feeling toward all living beings proves the divine vision of non-violence (Ahimsa). Here, some living beings torment other creatures out of curiosity or for their own amusement, and as a consequence, in hell, the celestial beings assume the forms of animals (Tiryanch) and punish them by reminding them of their sins.

Clear evidence of the microscopic vision of the Jain philosophy is that it accepts the existence of the soul even in single-sensed beings (Ekendriya). A tree is also a living entity; it contains vibrations, tremors, life, and perception. Those who cut trees and plant life out of their ignorance inevitably receive the fruits of the karmas they bound as a result in the hellish realm. Trust is a support through which many worldly affairs proceed without hindrance, and mortally wounding that trust is called betrayal. The dagger of betrayal directly pierces the heart. For individuals who behave in this manner, their hearts are repeatedly pierced with sharp weapons in the arrangement of hell, and they are made to realize how thoughtless their act was. Driven by passion, impatience, or impulse, a human becomes ready to do anything. Even if it means performing a vile act like killing someone, when the severe manifestation of these karmas begins, nothing remains except regret for one's actions. The hellish realm gives them such punishment that they become exhausted and keep cursing their own deeds.

Addiction is the main cause of the plight of life. Among various types of addictions, one type is smoking. The surprising thing is that even though a person knows smoking is extremely harmful to the body, they do not keep themselves free from its consumption, but rather become deeply immersed in it. There is a complete arrangement to suffer these karmas in the hellish realm; there, hot liquid lead is forced down their throat in exchange for this karmic bondage. A person who, under the influence of greed for money, resorts to false weights and measures in account books to deceive and defraud others faces unimaginable suffering at the hands of the Paramadhami celestial beings in the hellish realm. The place where one suffers and endures the consequences of their own self-committed deeds is called Hell. Inside hell, there is a strict system where no one is tormented more than their karmas deserve, nor are they let go with less punishment. This robust system of karmas is a strong example of management.

Attraction toward another's spouse is a slow poison that gradually causes the complete destruction of one's lineage, family, etc. The example of the Ramayana in history serves as a guiding light. Infatuation with another's spouse becomes a source of problems in every way. The hellish realm punishes such souls literally and strictly. Betting, gambling, etc., may bring delight to the mind, but they completely snatch away the happiness of the house and family. Playing stakes causes a deep bondage of inauspicious karmas. In the hellish realm, such human beings are severely punished. Defrauding simple-natured people seems like a common thing to some. Entrapping someone with sweet talk to take possession of their property is a despicable crime. Here, one might only receive a prison sentence, but later, the horrific torture of the hellish realm completely exhausts them. Bound in the fetters of superstition in the name of religiosity, humans nurture many evil customs. Animal sacrifice can never become a formula for well-being from any perspective. We have no right to take the life of any living creature. Those who display such foolishness here are brutally trampled in the hellish realm. The consumption of alcohol tarnishes intellect, reputation, and the inner conscience—all three. A rotten substance will only produce foulness in our actions. In hell, those who consume it are later made to drink their own extracted and heated blood. They are tormented while being properly reminded of all their deeds. One of the seven major vices is hunting. Hunting is a hobby, but ultimately it becomes a cause of deep personal grief. This tendency leads us toward cruelty. In the hellish realm, we receive its bad consequences again in the exact same form.

One of our bad tendencies is causing trouble to others, and a person derives great pleasure from this tendency. Throwing one's house trash into another's or a neighbor's house is a repulsive habit. In the hellish realm, punishment for this tendency is given through a very horrific method. Our deeds of today determine our future. The kind of conduct performed by us in the present is the exact kind of conduct that will be inflicted upon us in the future. Hell is direct proof of this. Every living being has a moral right to live, whether already born or still in the process of birth. We cannot have the slightest interference in someone else's life. A fetus has as much right to live as a living human being. Female/fetal sex determination and abortion is a deeply condemnable act and a sign of narrow mindset. Eliminating a fetus after testing causes so much torture in the hellish realm that all their pleas for mercy fade away there. Terrorism is a symbol of devilishness. The tendency that crosses the extreme limits of devilishness is terrorism. Those who cause suffering to others due to their own low-level notions are given severe punishments with horrific consequences in the hellish realm

Keywords:

Four realms of existance, Gati 4, good deeds, bad deeds, soul, Jainism, devil, gambling, betting, superstitions, terrorism, grief, sorrow, bad tendencies

Other Attractions

Tulsi Kala Dirgha established in sacred memory of Ganadhipathi Acharya Tulsi is unique collection of artistics, historical, cultural, and religious value. It showscases national and international honours, awards, citations, and commemorative artifacts received by the great Acharyas of the Terapanth tradition...

Read More