Description
पेन्सिल आर्ट की यह अद्भुत कलाकृति हमें कर्मों के परिणाम को दर्शाती है। व्यक्ति का आकार, स्वरूप, रंग आदि सभी कर्मों के अनुसार ही प्राप्त होते हैं। कोई बलवान है तो कोई जीर्ण तथा अजीब आकार से परितप्त है। विष व्यापार एक क्रूर व्यापार है जिसमें विषाक्त जीवों को निर्दयतापूर्वक मारकर विष एकत्रित कर बेचा जाता है। जीवों की हिंसा का यह प्रत्यक्ष कार्य हमें फलस्वरूप उसी प्रकार से कष्ट देता है। जैसी करणी वैसी भरणी यह सिद्धांत कर्मबंधन में सटीकता का परिचायक है।
निराशाओं से घिरा व्यक्ति अपने सम्मुख एक ही विकल्प रखता है—आत्महत्या। आत्महत्या समस्याओं का समाधान नहीं बल्कि समाधानों की समस्या है। यहां तो यह पापकर्म कर जीवन लीला समाप्त कर दुखों से छुटकारा पाया जा सकता है परन्तु आगे तो इस कर्म के बदले दुखों का पूरा महासागर हमारे स्वागत के लिए तैयार है। लोक को तीन भागों में विभक्त किया गया है। उर्ध्व लोक, मध्य लोक व अधोलोक। उर्ध्वलोक देवताओं का निवास स्थान है, मध्यलोक मनुष्यों व पशुओं का आश्रय स्थान है तथा अधोलोक अधर्म कर्मी जीवों के दण्ड भोगने का स्थल है।
This wonderful artwork of pencil art depicts the results of karmas (deeds) to us. A person's size, form, color, etc., are all attained according to their karmas. Someone is strong, while someone else is infirm and troubled by a strange physique. Venom trade is a cruel business in which venomous creatures are ruthlessly killed to collect and sell venom. This direct act of violence against living beings afflicts us with suffering in the exact same manner in return. "As you sow, so shall you reap"—this principle exemplifies the precision of karmic bondage.
A person surrounded by despairs holds only one option before themselves—suicide. Suicide is not a solution to problems, but rather a problem to solutions. Here, one may end their life story by committing this sinful act to get rid of sorrows, but ahead, a whole ocean of sorrows is ready to welcome us in exchange for this karma. The universe (Lok) is divided into three parts: the Upper Realm (Urdhva Lok), the Middle Realm (Madhya Lok), and the Lower Realm (Adho Lok). The Upper Realm is the abode of celestial beings, the Middle Realm is the shelter for humans and animals, and the Lower Realm is the place for sinful souls to suffer punishment.