Description
प्रस्तुत प्रदर्शनी में युगप्रधान आचार्य तुलसी एवं आचार्य महाप्रज्ञ के प्रेरणादायी व्यक्तित्व के साथ उनके अध्ययन, शोध और ज्ञानपरक दृष्टिकोण की झलक प्रस्तुत की गई है। प्रदर्शित जम्बूद्वीप का मानचित्र जैन आगमों में वर्णित ब्रह्माण्ड एवं भूगोल की अवधारणा का परिचय कराता है, जबकि भारतवर्ष का मानचित्र उनके व्यापक धर्मप्रचार, पदयात्राओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यों का प्रतीक है। यह प्रस्तुति दर्शाती है कि दोनों आचार्यों ने अध्यात्म, दर्शन, ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय करते हुए परम्परा को आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नई दिशा प्रदान की।
This exhibition presents a glimpse of the inspiring personalities of the visionary leaders Acharya Tulsi and Acharya Mahapragya, alongside their study, research, and wisdom-driven perspective. The displayed map of Jambudvipa introduces the concepts of cosmology and geography described in the Jain Agamas, while the map of Bharatvarsha symbolizes their extensive religious preaching, foot-marches (Padayatras), and efforts linked to national consciousness. This presentation illustrates how both Acharyas harmonized spirituality, philosophy, wisdom, and a scientific approach, providing a new direction to tradition in tune with the needs of the modern era.