Description
यह त्रि-आयामी (3D) प्रतिमा युगप्रधान आचार्य तुलसी के दिव्य एवं तेजस्वी व्यक्तित्व को सजीव रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे दर्शक उनके साक्षात् दर्शन का अनुभव करते हैं। आचार्य तुलसी ने अपने 83 वर्ष के जीवन में आध्यात्मिक साधना, नैतिक जागरण, सामाजिक परिवर्तन और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए अविस्मरणीय कार्य किए। अणुव्रत आंदोलन, प्रेक्षाध्यान, जीवन-विज्ञान तथा समण श्रेणी जैसी अभिनव अवधारणाओं के माध्यम से उन्होंने धर्म को आचरण, आत्मानुशासन और विश्व-शांति से जोड़ा। उनका जीवन दूरदर्शी नेतृत्व, अनुशासन, करुणा और लोकमंगल की साधना का अनुपम उदाहरण है। यह प्रतिमा उनके प्रेरणास्पद व्यक्तित्व और अमर कृतित्व को श्रद्धापूर्वक समर्पित है।
This three-dimensional (3D) statue vividly presents the divine and radiant personality of the visionary Acharya Tulsi, allowing viewers to experience the feeling of his direct presence. In his 83 years of life, Acharya Tulsi accomplished unforgettable work for spiritual practice, moral awakening, social transformation, and the establishment of human values. Through innovative concepts such as the Anuvrat Movement, Preksha Meditation, Jeevan Vigyan (Science of Living), and the Saman Order, he connected religion with conduct, self-discipline, and world peace. His life is an unparalleled example of visionary leadership, discipline, compassion, and the pursuit of public well-being. This statue is reverentially dedicated to his inspiring personality and immortal legacy.