Description
जैन आगमों एवं चित्रित पाण्डुलिपियों की यह प्रदर्शनी भारतीय ज्ञान-परम्परा की अमूल्य धरोहर का सजीव परिचय कराती है। इसमें प्राचीन हस्तलिखित ग्रन्थों, अलंकृत चित्रित पाण्डुलिपियों तथा आगमिक प्रसंगों को कलात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक पाण्डुलिपि ज्ञान-संरक्षण, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक समृद्धि की शताब्दियों पुरानी परम्परा की साक्षी है। यह प्रस्तुति जैन साहित्य, चित्रकला और शास्त्रीय ज्ञान के अद्वितीय समन्वय को दर्शाते हुए आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराती है।
This exhibition of Jain Agamas and illustrated manuscripts provides a vivid introduction to the invaluable heritage of the Indian knowledge tradition. In this, ancient handwritten scriptures, embellished illustrated manuscripts, and Agamic episodes are presented in an artistic style. Every manuscript stands witness to a centuries-old tradition of knowledge preservation, spiritual practice, and cultural prosperity. Demonstrating a unique synthesis of Jain literature, painting, and classical wisdom, this presentation introduces coming generations to their glorious heritage.